1/10

ज़ायरा का जन्म 23 अक्तूबर साल 2000 को श्रीनगर में हुआ था।
2/10

ज़ायरा ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन से की थी।
3/10

ज़ायरा ने साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
4/10

इस फिल्म के लिए ज़ायरा को साल 2017 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस) से नवाज़ा गया। इसके अलावा साल 2017 में ज़ायरा को मोस्ट प्रॉमिसिंग फीमेल न्यूकमर के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।
5/10

इसके बाद साल ज़ायरा वसीम को 2018 में बेस्ट ऐक्ट्रेस (क्रिटिक्स) के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
6/10

दंगल गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली ज़ायरा ने आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी काम किया। इस फिल्म में वह लीड रोल में नज़र आई थीं।
7/10

इसके बाद ज़ायरा, साल 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं। इस फिल्म में ज़ायरा के साथ प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर नज़र आए थे।
8/10

इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद ज़ायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान कर दिया। ज़ायरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, 'वह अपने काम से खुश नहीं हैं क्योंकि ये उन्हें उनके ईमान से दूर कर रहा है।'
9/10

ज़ायरा ने आगे लिखा था कि, 'एक्ट्रेस बनने की वजह से वह इस्लाम से दूर होती जा रही हैं। इस वजह से वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं।'
10/10

साल 2017 में ज़ायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई थी। ज़ायरा दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट जा रही थी। उस दौरान उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। ज़ायरा ने एक वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा किया था।