Photo Credits-SAI Media Twitter)
Photo Credits-SAI Media Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। इसके साथ टीम ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बताना चाहते हैं कि महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया है। भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने शानदार गोल दागा है। 

    वहीं इससे पहले रविवार का दिन भी भारत के लिए काफी खास रहा। जब 49 साल बाद पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया था। 

    हॉकी में भारत की महिला टीम ने रचा इतिहास-

    वही इससे पहले मैच में गुरजीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर महत्वपूर्ण गोल दागा। जिससे टीम इंडिया की बढ़त बन गई। फिर क्या था भारतीय टीम ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में आगे लगा दी जिसमें वह सफल भी रही। गोलकीपर सविता ने शानदार खेल दिखाया और बाकी रक्षकों ने उनका सही तरीके से सपोर्ट किया।