
-विनय कुमार
‘Baby AB’ के नाम से मशहूर हुए डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने CPL 2022 (Caribbean Premier League 2022) के 26वें मैच में अपनी अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से बोलर्स के छक्के छुड़ा दिए। सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स (St Kitts and Nevis Patriots vs Trinbago Knight Riders) और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस मैच में उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया और लगातार 5 छक्के ठोके। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 500 की रही। डेवाल्ड ब्रेविस सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स की टीम में हैं।
इस मुकाबले में सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए और त्रिनबागो नाइट राइडर्स को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया। जिसमें पेट्रियट्स की तरफ से शेरफेन रदरफर्ड ने 50 बॉल में 78 रनों की शानदार बल्लेबाजी की।
Dewald Brevis 5 sixes in a row
30*(6) 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/faGyEvD84z— ° (@anubhav__tweets) September 22, 2022
18वें ओवर की आखिरी गेंद में ब्रेविस बैटिंग करने मैदान में उतरे। और 19वें ओवर स्पिनर अकील हुसैन की चौथी गेंद पर पहला छक्का ठोका। उसके बाद पांचवें और छठवें बॉल में भी उनके बल्ले ने रहम नहीं दिखाई और दोनों में छक्के लगाए। ओवर खत्म होने के बाद 20वें ओवर की पांचवीं गेंद में एक बार फिर उन्हें स्ट्राइक मिली।
इस ओवर की अंतिम 2 गेंद पर Baby AB के सामने बोलिंग कर रहे थे डुपाविलॉन। डुपाविलॉन पर भी कोइंटरस नहीं खाते हुए उन्होंने दोनों गेंदों को आसमानी हवा खिलाते हुए बाउंड्री पार भेज दिया। इस तरह उन्होंने लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के ठोक डाले।
इस मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders Innings) 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा।