chris gayle and shikhar dhawan

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 को शुरू होने में बस 10 दिन ही बचे हैं। लीग क्रिक्रेट के इस महासमर को लेकर इस सीजन में 10 तीमेनाइदान में ताल ठोकेंगी। इससे IPL का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। IPL Mega Auction -2022 के बाद कई खिलाड़ी अब अपने पुरानी टीमों से अलग होकर नई टीम में नज़र आएंगे। क्रिस गेल (Chris Gayle), एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) से लेकर कायरन पोलार्ड (Kieron Polard) तक, कई खिलाड़ियों ने अपने IPL करियर में खूब चौके-छक्के ठोके हैं। आइए नजर डालें IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके, छक्के लगाने वाले Ur एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाजों के रिकॉर्ड्स।

    IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

    IPL Mega Auction-2022 में नजर नहीं आने वाले क्रिक्रेट की दुनिया के Universe Boss क्रिस गेल (Chris Gayle) IPL में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने IPL में अब तक खेले कुल 144 मैचों की 141 पारियों में 357 छक्के लगाए हैं। IPL 2021 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings PBKS) की तरफ से खेलने वाले क्रिस गेल अबकी सीजन मैदान में नहीं दिखेंगे। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर चुके RCB के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। 184 मैच की 170 पारियों में उनके बल्ले से कुल 251 छक्के निकले हैं।

    • क्रिस गेल (Chris Gayle): 357 छक्के
    • एबी डिविलियर्स (AB de Villiers): 251 छक्के
    • रोहित शर्मा (Rohit Sharma): 227 छक्के
    • एमएस धोनी (MS Dhoni): 219 छक्के
    • कायरन पोलार्ड (Kieron Polard): 214 छक्के
    • विराट कोहली (Virat Kohli): 210 छक्के
    • सुरेश रैना: (Suresh Raina): 203 छक्के
    • डेविड वॉर्नर (David Warner): 201 छक्के
    • शेन वॉटसन (Shane Watson): 190 छक्के
    • रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa): 168 छक्के

    IPL सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ी

    • शिखर धवन (Shikhar Dhawan): 654
    • विराट कोहली (Virat Kohli): 546
    • डेविड वॉर्नर (David Warner): 525
    • सुरेश रैना (Suresh Raina): 506
    • रोहित शर्मा (Rohit Sharma): 491
    • गौतम गंभीर (Gautam Gambhir): 491
    • रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa): 462
    • अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane): 417
    • एबी डिविलियर्स (AB de Villiers): 413
    • क्रिस गेल (Chris Gayle): 405

    IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले खिलाड़ी

    • क्रिस गेल (Chris Gayle): 17
    • ब्रेंडन मैकुलम (Brendan McCullum): 13
    • क्रिस गेल (Chris Gayle): 13
    • एबी डिविलियर्स (AB de Villiers): 12
    • क्रिस गेल (Chris Gayle): 12
    • आंद्रे रसेल (Andre Russell): 11
    • सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya): 11
    • मुरली विजय (Murali Vijay): 11
    • क्रिस गेल (Chris Gayle): 11
    • कायरन पोलार्ड (Kieron Polard): 10