IPL के वे 8 खिलाड़ी, जिन्होंने खेले हैं सारे सीज़न के टूर्नामेंट, जानिए सभी के IPL रिकॉर्ड्स

    Loading

    -विनय कुमार

    विराट कोहली (Virat Kohli)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के पूर्व धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने IPL के इतिहास में अब तक 207 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने ये सारे मैच RCB की टीम की तरफ़ से खेले हैं। आईपीएल में अब तक खेले सभी मैचों में उनके बल्ले से 37.39 की औसत और 129.94 की स्ट्राइक रेट से 6283 रन निकल हैं। इसमें उनकी 5 सेंचुरी और 42 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं।

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स के लिए IPL में अब तक कुल 213 मैच खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से 31.17 की औसत और 130.39 की स्ट्राइक रेट से 5611 रन निकले हैं। इसमें 1 सेंचुरी और 40 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

    शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

    शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI), डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS/KXIP) के लिए IPL में कुल 192 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 34.84 की औसत और 126.64 की स्ट्राइक रेट से 5784 रन निकले हैं। इसमें 2 सेंचुरी और 40 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

    चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK) के सुपरहिट कप्तान विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने CSK और राइजिंग पुणे सुपर जॉयंट्स (Rising Pune Super Giants) को मिलाकर IPL में कुल 220 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 39.55 की औसत और 135.83 की स्ट्राइक रेट से 4746 रन बनाए हैं। इसमें उनके खाते 23 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं।

    दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

    विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपने आईपीएल के करियर में दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi Daredevils), किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab KXIP), मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians MI), रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (Royal Challengers Bengaluru RCB), गुजरात लॉयंस (Gujarat Lions) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के लिए कुल मिलाकर 213 मैच खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से 25.77 की औसत और 129.72 की स्ट्राइक रेट से 4046 रन  निकले हैं। इसमें उनके खाते 19 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं।

    रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa)

    विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने अपने आईपीएल करियर में अब तक मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians MI), रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (Royal Challengers Bengaluru RCB), पुणे वॉरियर्स इंडिया (Pune Warriors India PWI), कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए कुल मिलाकर 193 मैच खेले हैं। इसमें उनके बल्ले से 27.94 की औसत और 130.15 की स्ट्राइक रेट से 4722 रन निकले हैं। इस खाते में उनके नाम 25 हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं।

    ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)

    विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP/PBKS), सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad SRH) और गुजरात लॉयंस (Gujarat Lions) के लिए IPL में अब तक 133 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उनके बल्ले से 24.53 की औसत और 128.73 की स्ट्राइक रेट से 2110 रन निकले। उनके आईपीएल के इस रनों के खाते में एक सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

    मनीष पांडे (Manish Pandey)

    मनीष पांडे (Manish Pandey) ने अपने आईपीएल करियर में मुंबई इंडिंयस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (RCB), पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI), कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG नई टीम) के लिए कुल 154 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 30.68 की औसत और 121.83 की स्ट्राइक रेट से 3560 रन निकले। जिसमें उनकी एक जानदार सेंचुरी और 21 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।