holi-2022-rohit-sharma-funny-video-mumbai-indians-viral video

इस वीडियो में रोहित शर्मा को फैंस को होली की बधाई देनी है।

    Loading

    नई दिल्ली, आज पूरे देश में होली (Holi 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी (Corona Virus) के चलते पिछले 2-3 सालों से लोग होली अच्छे से नहीं मना पाए थे। लेकिन, इस बार लोग बड़ी धूम धाम के साथ होली का त्योहार मना रहे हैं। आम जनता के साथ क्रिकेटर्स पर भी होली का खुमार छाया हुआ भाई। इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सभी फैंस और पूरे देश को होली की बधाई दी है। लेकिन, होली की बधाई देते समय रोहित को काफी दिक्कत आ रही थी। 

    हाल ही में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रोहित शर्मा का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें दिख रहा है कि रोहित शर्मा होली का वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो में रोहित शर्मा को फैंस को होली की बधाई देनी है। लेकिन, ‘हिटमैन’ पूरी तरह से कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं। इसी कारण रोहित शर्मा ने होली की बधाई देने वाले इस वीडियो के लिए 50 हजार से ज्यादा टेक ले डाले।

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ये किस लाइन में आ गए आप कप्तान साहब? 53261 टेक के बाद रोहित शर्मा ने सभी को हैप्पी होली कहा।’ इस वीडियो में रोहित के साथ उनकी पत्नी रितिका भी नज़र आ रही हैं। रोहित लगातार रितिका से इस बात पर बहस कर रहे हैं कि कौन सा टेक सही है। अब सोशल मीडिया रोहित का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए होली की बधाई दे रहे हैं।