IND vs SL Asia Cup 2023
IND vs SL Asia Cup 2023

Loading

नई दिल्ली: एशिया कप  2023 का आज फाइनल मुकाबला है। ये मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। टॉस श्रीलंका ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वो भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टॉस होने के बाद मैच की वजह से थोड़ी देर तक मैच डिले रहा। इसके बाद 3:40 PM पर मैच शुरू हाे हुआ।

12 रन पर श्रीलंका के छठा झटका
छठे ओवर में 12 रन पर श्रीलंका को छठा झटका लगा। सिराज ने पारी के छठे ओवर में श्रीलंका कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 13 रन है। फिलहाल दुनिथ वेलालगे और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं।

4 ओवर में श्रीलंका के गिरे 5 विकेट
एशिया कप  2023 फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज चार ओवर और 12 पर पांच विकेट गंवा दिए। श्रीलंका की अधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में चार विकेट झटकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को चलता किए। सिराज ने चौथे ओवर के पहले गेंद पर पथुम निसांका को आउट किया। दूसरी डाॅट बॉल थी।इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए और उनकी पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। 

श्रीलंका को दूसरा झटका
श्रीलंका का 8 विकेट पर दो विकेट गिर गया। दूसरा विकेट पथुम निसांका का गिरा। मोहम्मद सिराज ने निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका ने चार गेंदों का सामना कर दो रन बना सके। फिलहाल कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं।

 पहले ही ओवर में श्रीलंका को झटका
एशिया कप  2023 का फाइन मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत की तरफ से पहला ओवर फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह लेकर आए और अपने पहले ही ओवर कुशल परेरा को आउट कर श्रीलंका काे पहला झटका दिया। परेरा, केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए।

 श्रीलंका ने जीता टॉस
टॉस श्रीलंका ने जीता है। श्रीलंका  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वो भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। बहरहाल, टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। पिछले मैच के मुकाबले भारत ने फाइनल में 5 बदलाव किए हैं। वहीं श्रीलंका की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है।

सुपर-4 में भिड़ चुकी है दोनों टीम
इससे पहले दोनों टीमों का आमना सामना  सुपर-4 में  हुआ था, जिसमें भारत ने 41 रनों से जीत हासिल की थी। वहीं आज भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीतती है तो वह रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमा लेगी। एशिया कप का फाइनल अब से कुछ देर बाद दोपहर 3 बजे से शुरू होगा