ipl-2022-arjun-tendulkar-cleans-up-ishan-kishan-on-his-perfect-yorker-watch-video
File Photo

मुंबई इंडियंस इस सीजन 6 मैच हार चुकी है।

    Loading

    मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) की काफी अच्छी शुरुआत हो गई है। आईपीएल सभी टीमें अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रही है। वहीं, 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए यह सीजन कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस इस सीजन 6 मैच हार चुकी है। वहीं, आज मुंबई का सामना चेन्नई (CSK) से होने वाला है। 

    आज के मैच से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाड़ी ने जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसी दौरान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (Arjun Tendulkar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन (Arjun Tendulkar) ने मुंबई के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को अपनी एक खूबसूरत यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

    अर्जुन(Arjun Tendulkar) ने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह ईशान किशन को चारो खाने चित्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुंबई के सबसे महंगे बल्लेबाज ईशान किशन, अर्जुन की बॉल को समझ नहीं पाए। ईशान अर्जुन को गेंद को समझ पाए इससे पहले गेंद ने उनके स्टंप बिखेर दिए। अर्जुन की इस बेहतरीन यॉर्कर के देख क्रिकेट फैंस काफी खुश हो गए हैं। बता दें कि, अर्जुन पिछले कुछ वर्षों से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े हैं। इस बार आईपीएल की नीलामी में मुंबई ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था।

    आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन की बात करें तो, रोहित शर्मा की टीम इस सीजन में एक भी मैच जीत नहीं सकी। टेबल पॉइंट पर नजर डाली जाए तो मुंबई इंडियंस 10वें नंबर पर है। वहीं, आज मुंबई का सामना सीएसके से होने वाला है। यह मैच मुंबई के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।