ipl-2022-mahendra singh dhoni-win-the-hearts-of-the-specially-abled-csk-fan-share-on-social media

    Loading

    मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीत सकी थी और अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही। इस बार आईपीएल में सीएसके कई वजह से भी चर्चा में रही थी। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी दरियादिली के लिए काफी जाने जाते हैं।

    हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के दरियादिली के काफी चर्चे हो रहे हैं। दरअसल, धोनी विशेष रूप से दिव्यांग फैन से मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी (MS Dhoni) का एक दिव्यांग फैन से बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह दिव्यांग फैन के साथ बात करते हुए हसंते हुए दिख रहे हैं। धोनी के दिव्यांग फैन से मिलने के बाद सीएसके के इस फैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बातचीत की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by LAVANYA PILANIA (@heartqueen_lavanya)

    धोनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए पोस्ट के कैप्शन में फैंस ने बताया कि वह एमएस धोनी से मिलने की खुशी को ‘शब्दों’ में नहीं जाहिर कर सकती है, यह बताते हुए कि सीएसके कप्तान ‘दयालु, मधुर और मृदुभाषी’ है। फैन ने महान भारतीय कप्तान को अपना ‘कीमती समय’ देने के लिए धन्यवाद दिया है।इस फैन ने धोनी का एक खास स्केच भी बनाया है। धोनी को देखकर ये फैन रोने लगी थी, तब धोनी ने उसके आंसू पोंछकर नहीं रोने को कहा। धोनी ने इस जिस अंदाज में इस दिव्यांग फैन से बात की उसे देखकर फैंस खुश हो गए। 

    अब सोशल मीडिया पर धोनी की जमकर तारीफ हो रही है। कई लोग इस तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट्स करते हुए धोनी की प्रशंसा कर रहे हैं।