
नई दिल्ली: आईपीएल के 16वें (IPL 16) सीजन का आगाज काफी धमाकेदार हुआ है। इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) में गजब का नजारा देखने को मिला। आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh), एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना अपने हुनर का जलवा दिखाया। इन स्टार्स ने शानदार लाइव परफॉर्मेंस देकर खिलाड़ी और फैंस का दिल जीत लिया।
अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं। आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में भी अरिजीत सिंह ने अपनी सिंगिंग से समां बांध दिया था। क्या फैंस और क्या खिलाड़ी, सभी लोग अरिजीत के गानें पर झूम रहे थे। इसी बीच ओपनिंग सेरेमनी खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) स्टेज पर गए। इसके बाद जो हुआ, वो हर कोई देखता ही रह गया।
Arijit Singh touched Dhoni’s feet .
Oh man ❤️ pic.twitter.com/sjoP8mIoWx
— MAHIYANK ™ (@Mahiyank_78) March 31, 2023
धोनी (MS Dhono) जैसे ही स्टेज पर गए अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने उनके पैर छू लिए। धोनी ने उन्हें उठाया और गले से लगा लिया। फैंस से खचाखच भरे इस स्टेडियम में यह नज़ारा देखने लायक था। धोनी को देखते ही अरिजीत ने उनके पैर छू लिए। अब सोशल मीडिया पर इस नज़ारे के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है।
Arijit Singh paid his respects to the Indian legend MS Dhoni..
#IPL2023OpeningCeremony #bhojpuri #JioCinema #MSDhoni #ipl2023 Arijit Singh #dream11 pic.twitter.com/UXzHqoQdxE
— Sanjeevchandel (@Sanjivchandel0) March 31, 2023
मैच की बात करें तो, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। जिसे गुजरात की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।