IPL 2024 MS Dhoni Chennai Super Kings vs Mumbai Indians
एमएस धोनी (सौजन्य: X)

एमएस धोनी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन छक्के जड़े। उनकी इस नाबाद 20 रन की पारी ही मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े। इस मुकाबले में मुंबई को 20 रन से ही हार का सामना करना पड़ा।

Loading

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने 20 रन से जीत हासिल कर इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का बेहद अलग अंदाज़ देखने मिला। इस मैच में आखिरी ओवर में धोनी ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़कर चेन्नई का स्कोर 200 के पार भेज दिया और उनके ये तीन छक्के ही मुंबई पर भारी पड़ गए।

धोनी के तीन करारे छक्के

दरअसल, चेन्नई की टीम ने 19.2 ओवर में 186 रन बना दिए थे। जिसके बाद पारी के महज़ 4 गेंद बची थीं और गेंदबाजी मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या कर रहे थे। उस समय धोनी नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए थे। उन्होंने मैदान पर आते ही लगातार 3 छक्के करारे छक्के जड़े और बाद आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर चेन्नई का स्कोर 206 रन पहुंचा दिया।

धोनी के 20 रन मुंबई की बनी हार की वजह

धोनी की ये मुंबई के खिलाफ नाबाद 20 रन की पारी ही मुंबई की हार की वजह बन गई। क्योंकि मुंबई ने भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बना दिए थे। अगर धोनी यह 20 रन नहीं जोड़ते तो शायद कहानी कुछ और होती। क्योंकि जिस फॉर्म में रोहित शर्मा नज़र आ रहे थे अगर उन्हें दूसरी छोर से साथ मिलता तो वह इस मुकाबले का नतीजा पलट सकते थे।

वानखेड़े में गूंजा धोनी का नारा

वहीं अगर धोनी की बार करें तो इस सीजन में वह दो बार बल्लेबाजी करने मैदान पर आए हैं। जहां उन्होंने दोनों ही बार शानदार बल्लेबाजी की। उनकी इस तरह की बल्लेबाजी देख फैंस ख़ुशी से झूम उठे। वानखेड़े के मैदान पर जिस तरह से उन्हें छक्कों की बरसात की उसे देख पूरा मैदान धोनी के नारे लगाने लगा।

ऐसा रहा मुकाबला

जानकारी के लिए बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। इस दौरान रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। जबकि मुंबई से कप्तान हार्दिक पंड्या ने तीन विकेट झटके। वहीं 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बना पाई। इस दौरान रोहित शर्मा ने शतक जड़ा, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नही दिला पाए। जबकि मथीशा पथिराना ने चार विकेट झटके।