IPL 2022 में लचर प्रदर्शन का मिलेगा ज़ोर का झटका, ये 5 प्लेयर्स गंवा देंगे टीम इंडिया में वापसी का मौका

    Loading

    -विनय कुमार

    करीब 2 महीने तक चलने वाले IPL Tournament में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलता है। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया में शामिल होने का रास्ता साफ़ मिल सकता है। कई लोगों को मौके मिले भी हैं। लेकिन, कई खिलाड़ी खराब फ़ॉर्म और निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से ऐसे गोल्डन चांस गंवा भी देते हैं।

    गौरतलब है कि, IPL 2022 के ताज़ा सीज़न में संजू सैमसन (Sanju Samson), मनीष पांडे (Manish Pandey), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), खलील अहमद (Khaleel Ahmed) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के निराशाजनक प्रदर्शन ने खेलप्रेमियों को यकीनन बड़ा निराश किया है। इससे एक बात साफ़ नज़र आती है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ICC T20 World Cup, 2022 से पहले इन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी का चांस नहीं के बराबर है।

    इन पांचों खिलाड़ियों का IPL 2022 में प्रदर्शन

    1. संजू सैमसन (Sanju Samson Captain Rajasthan Royals)

    8 मैचों में 32.5 की औसत से 228 रन बनाए। 1 हाफ सेंचुरी शामिल।

    2. मनीष पांडे (Manish Pandey Lucknow Super Giants)

    6 मैचों में 14.67 की औसत से सिर्फ़ 88 रन बनाए हैं।

    3. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy Kolkata Knight Riders)

    8 मैचों में 61.75 की औसत से सिर्फ़ 4 विकेट चटकाए हैं।

    4. क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya Lucknow Super Giants)

    8 मैचों में 112 रन देकर सिर्फ़ 7 विकेट चटकाए हैं।

    5. वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar Sunrisers Hyderabad)

    8 मैचों में 61 रन देकर सिर्फ़ 4 विकेट चटकाए हैं।

    गौरतलब है कि टीम इंडिया में शामिल होने के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson Wicket-keeper Batter) का मुकाबला ‘दिल्ली कैपिटल्स’ (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper Batter) और ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul Captain LSG) के साथ था। तीनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के विकेटकीपर की दौड़ में शामिल थे। लेकिन,  अब संजू सैमसन के हालिया प्रदर्शन की बदौलत वे रेस से बाहर नज़र आ रहे हैं।

    टीम इंडिया में मध्यमक्रम में बल्लेबाज़ी के लिए मनीष पांडे (Manish Pandey) को एक अच्छे ऑप्शन के rair पर देखा जा रहा था। लेकिन, वे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और केएल राहुल (KL Rahul) के आसपास भी नहीं दिख रहे हैं। टीम इंडिया में फिलहाल उनकी वापसी का चांस जीरो ही है।

    यूएई में खेले गए ICC T20 World Cup, 2021 में फ्लॉप रहे वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) का प्रदर्शन भी आईपीएल में निराशाजनक ही रहा है। ऐसे में।ICC T20 World Cup, 2022 में उनको मौका मिलना कठिन ही है।

    लंबे समय से इंजरी से जूझ रहे वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) भी अबकी सीज़न बोथड़ नजर आए हैं। उनके खेल में धार ही नजर नहीं आई है। इनके भी टीम इंडिया में फिलहाल शामिल किए जाने का चांस नहींं के बराबर है।