PIC: BCCI/Twitter
PIC: BCCI/Twitter

    Loading

    -विनय कुमार

    भारत और इंग्लैंड के बीच ‘ENG vs IND Test Series, 2021’ का अंतिम और 5वां मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच में भी भारतीय टीम की डगमगाई पारी को एक बार फिर चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत (Cheteshwar Pujara and Rishabh Pant partnership) की जोड़ी संकटमोचक साबित हुई। इस मैच की दूसरी पारी में जब भारत के 3 विकेट सिर्फ 75 रन के  स्कोर पर गिर गए थे, तो चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साखेदारी निभाई और भरिया टीम की डगमगाई स्थिति को स्थिरता दी।

    अगर हम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पन्ने पलट कर देखें तो साल 2019 से लगातार इस जोड़ी ने टीम इंडिया को संभाला है। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ मैचों के आंकड़ों पर, जब ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए संकटमोचक जोड़ी साबित हुए।  

    भारत बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, जुलाई, 2022

    3/75 पर जोड़ी बनी और 78 रनों की साझेदारी निभाई।।                  

    इंग्लैंड बनाम भारत, चेन्नई, 2021

    4/75 के स्कोर पर जोड़ी बनी और 119 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को बचाया।                   

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन, 2021

    3/161 पर जोड़ी बनी और 61 रनों की पार्टनरशिप की।                       

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2021

    3/102 के स्कोर पर इनकी जोड़ी बनी और 148 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।                   

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2021

    4/142 के स्कोर पर दोनों की जोड़ी बनी और 53 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2019

    5/329 के स्कोर पर जोड़ी बनी और दोनों ने मिलकर 89 रनों की पार्टनरशिप निभाई। 

    गौरतलब है कि, जब-जब टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की हालत कमज़ोर हुई है, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत की जोड़ी ने पारी को संभाला और संकटमोचक साबित हुए हैं।