Suresh Raina
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    उत्तर प्रदेश और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े कई क्रिकेटर्स का नाम इस बार आईपीएल की मेगा ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है. इनमें कई खिलाड़ियों का नीलामी लिस्ट की सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार के युवा खिलाड़ी बेस 20 लाख रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक की बेस प्राइस के रेंज में हैं। 

    गौरतलब है कि IPL Mega Auction-2022 के लिए खिलाड़ियों की पूरी सूची जारी कर दी गई है। अबकी नीलामी में करीब 590 खिलाड़ी के नाम 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होने जा रही नीलामी में रहेंगे। और खिलाड़ियों को खरीदने आईपीएल की दसों टीम के मैनेजमेंट से जुड़े ऑफिशल मौजूद रहेंगे। राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशन के नजरिए से देखें तो अबकी नीलामी में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई खिलाड़ी नीलामी के मैदान में होंगे।

    इन खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक है। इस सूची में धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) जैसे धुरंधर खिलाड़ियों के नाम भी दर्ज हैं। बिहार से भी करीब आधा दर्जन खिलाड़ियों ने मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम दाखिल कराया है। 

    बिहार के खिलाड़ी और उनकी बेस प्राइस

    1. अनुज राज – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख रुपए)

    2. अभिजीत साकेत – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख रुपए) 

    3. प्रत्युष सिंह – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख रुपए)

    4. विपुल कृष्णा – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख रूपए)

    5. लखन राजा – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख रुपए)

    6. अनुनय सिंह – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख रुपए)

    उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की बेस प्राइस

    1. सुरेश रैना – 2 करोड़ रुपए

    2. भुवनेश्वर कुमार – 2 करोड़ रुपए

    3. कुलदीप यादव – 1 करोड़ रुपए

    4. प्रियम गर्ग – 20 लाख रुपए 

    5. शिवम मावी – 40 लाख रुपए

    6. अंकित सिंह राजपूत – 20 लाख रुपए

    7. कार्तिक त्यागी – 20 लाख रुपए

    8. रिंकू सिंह – 20 लाख रुपए 

    9. यश दयाल – 20 लाख रुपए 

    10. मीर रिज़्वी – 20 लाख रुपए

    11. ध्रुव जुरेल – 20 लाख रुपए

    12. आर्युन जुयाल – 20 लाख रुपए

    13. अक्षदीप नाथ – 20 लाख रुपए

    14. मोहसिन खान – 20 लाख रुपए

    15. जीशान अंसारी – 20 लाख रुपए

    16. सौरभ कुमार – 20 लाख रुपए

    17. संदीप कुमार – 20 लाख रुपए

    18. जसमेर धनखड़ – 20 लाख रुपए

    19. अमित मिश्रा – 20 लाख रुपए

    20. करण शर्मा – 20 लाख रुपए

    21. मोहित जांगरा – 20 लाख रुपए

    22. आकिब खान – 20 लाख रुपए

    23. शिवम शर्मा – 20 लाख रुपए

    24. पूर्णक त्यागी – 20 लाख रुपए

    25. यशोवर्धन सिंह – 20 लाख रुपए

    26. वासु वत्स – 20 लाख रूपए

    गौरतलब है कि आगामी मेगा नीलामी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अबकी बार आईपीएल की दो में से एक नई टीम उत्तर प्रदेश की है- ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ (Lucknow Super Giants LSG)। इस टीम का पहला सीजन होगा IPL 2022। उद्योगपति संजीव गोयनका ग्रुप (Sanjiv Goenka) इस टीम के मालिक हैं। ध्यान देने वाली बात तो ये भी है कि आईपीएल के इतिहास की यह सबसे महंगी तीमन्हाई। इस टीम को खरीदा है। इस टीम को संजीव गोयनका की कंपनी ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा है।