Mumbai Indians से इस दिग्गज का क्यों हुआ मोह भंग, Rajasthan Royals से जुड़ा अब नया नाता

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL की फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आज शुक्रवार, 11 मार्च 2022 को श्रीलंका के पूर्व महाघातक दिग्गज फ़ास्ट बोलर लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को फास्ट बोलिंग कोच नियुक्त किया है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) ने इसके साथ ही, पैडी अप्टन के भी अपनी टीम के कोचिंग स्टाफ से जोड़ लिया हैं। गौरतलब है कि लसिथ मलिंगा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल खेले 340 मैचों में 546 विकेट चटकाया है।

    इस बीच, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (Cricket New Zealand) ने अपने 12 खिलाड़ियों को IPL 2022 में खेलने के लिए NOC दे दिया है। यानी, IPL 2022 में शामिल सभी खिलाड़ी 26 मार्च से आरंभ हो रहे नए सीजन के पहले मैच से खेलने के लिए चुने जाने हेतु उपलब्ध रहेंगे। IPL 2022 में न्यूजीलैंड के 12 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

    IPL 2022 से जुड़ी एक ताज़ा खबर ये भी है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahala Jayawardene) IPL 2022 से पहले ही अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। जबकि स्टीफन फ्लेमिंग (Stefan Fleming), डेवोन कॉनवे (Devon Conway) और एडम मिल्ने (Adam Milne) के 15 मार्च तक येलो आर्मी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK) में शामिल होने की उम्मीद है। आईपीएल का ताज़ा सीजन 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स (CSK vs KKR) के बीच होगा।

    गौरतलब है कि, महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) IPLआईपीएल इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस से अलग किसी और टीम से जुड़े हैं। मलिंगा ने IPL 2009 में मुंबई इंडियंस की टीम में बतौर खिलाड़ी जुड़े थे और इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले से IPL के सफर की शुरुआत की थी।

    उन्होंने बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में रहते हुए 4 बार अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अपना योगदान दिया। इस दरम्यान उन्होंने अपनी घातक गेंदबाज़ी से 170 विकेट चटकाए। IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब भी उनका नाम टॉप पर है।

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) IPL 2021 की तरह इस सीजन भी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) के हेड कोच की भूमिका में रहेंगे। इसके अलावा, वे राजस्थान रॉयल्स (RR) के क्रिकेट डायरेक्टर भी बने रहेंगे। मलिंगा ने अपने एक ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा,  “IPL में वापसी करना अदभुत अहसास है, और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) से जुड़ना सम्मानजनक है।”

    आपको याद दिला दें कि, पैडी अप्टन ‘राजस्थान रॉयल्स’ (Rajasthan Royals RR) के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। वे IPL 2013 से IPL 2015 और उसके बाद IPL 2019 में बतौर कोच टीम के साथ रहे। IPL 2013 से IPL 2015 के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉप-4 में जगह बनाई थी। आपको ध्यान दिला दें कि अप्टन IPL 2022 शुरुआत के 4 सप्ताह टीम के साथ रहेंगे। इसके बाद वर्चुअल माध्यम से टीम के संपर्क में रहेंगे।

    राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) ने जारी एक ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा, “टीम कैटलिस्ट होने के नाते, पैडी अप्टन टीम के संयोजन में महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे। वे खिलाड़ियों की मानसिक कंडीशनिंग के साथ- और गतिविधियों पर, ख़ास तौर बॉयो-बबल के प्रावधानों को लेकर भी नजर रखेंगे।”