सरनेम विवाद के बाद धनश्री वर्मा ने कहा- जा रही हूं मायके, युजवेंद्र चहल लगे ख़ुशी से नाचने- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में टीम इंडिया (Team India) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पर्सनल लाइफ काफी सुर्ख़ियों में थी। चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं होने के कयास लगाए जा रहे थे। दरअसल, धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से ‘चहल’ सरनेम हटाया, तो कई तरह के सवाल उठने लगे थे। लेकिन, बाद में दोनों ने किसी भी तरह की अटकलों से इनकार कर दिया था। इसी बीच, सोशल मीडिया (Social Media) पर इस विवाद के दोनों साथ नज़र आए हैं। 

    धनश्री वर्मा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है। जिसमें वह और युजवेंद्र चहल के साथ एक बार फिर अपने ही अंदाज़ में मज़ेदार वीडियो बनाते हुए नज़र आ रही हैं। इस फनी वीडियो में धनश्री वर्मा कहती हैं कि, मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं। जिसके बाद युजवेंद्र चहल खुशी से डांस करने लगते हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9) 

    बता दें कि, धनश्री वर्मा ने भी बीते दिन एक लंबा पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि, उन्हें चोट लगी है और डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी है। इतना ही नहीं धनश्री वर्मा की सर्जरी भी होने वाली है, धनश्री के अनुसार, इस मुश्किल वक्त में उनके हसबैंड युजवेंद्र चहल और परिवार के सभी सदस्य उनके साथ हैं। 

    गौरतलब है कि, युजवेंद्र चहल इस समय ब्रेक पर थे। वह हाल ही में हुए जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, वह एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। ऐसे में उनके फैंस एशिया कप में यूजी को शानदार गेंदबाजी करते देखने के लिए बेसब्र हैं।