Lionel Messi wins Ballon d’Or 2023

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi ) ने रिकॉर्ड 8वीं बार बैलोन डी’ओर (Ballon d’Or 2023 Award) का खिताब जीता है। अर्जेंटीना स्टार फुटबॉलर ने नॉर्वे के यूईएफए प्लेयर ऑफ द ईयर और मैनचेस्टर सिटी के तीन बार के विजेता और गर्ड मुलर जीतने वाले एर्लिंग हालैंड को हराकर प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी। 36 वर्षों बाद  अर्जेंटीना ने यह ख़िताब अपने नाम किया था। स्टार फुटबॉलर ने इससे पहले मेस्सी साल 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी बैलोन डी’ओर पुरस्कार हासिल किया हैं।

8 वीं बार अवॉर्ड जीतने के बाद लियोनेल मेस्सी ने कहा, ‘मैं इस करियर की कल्पना नहीं कर सकता, जो मैंने किया है। वह सब कुछ जो मैंने हासिल किया है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम, इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए खेलने का सौभाग्य मुझे मिला है। इन व्यक्तिगत ट्रॉफियों को जीतना अच्छा है।”

स्टार फुटबॉलर ने कहा, “कोपा अमेरिका और फिर विश्व कप जीतना अद्भुत है।” उन्होंने यह भी कहा, “ये सभी (बैलोन डी’ओर पुरस्कार) अलग-अलग कारणों से विशेष हैं।”

जानकरी के लिए बता दें कि साल 1956 के बाद से हर साल पुरुष फुटबॉलर को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बैलोन डी’ओर पुरस्कार से सम्मनित किया जाने की परंपरा शुरू हुई थी। बैलोन डी’ओर पुरस्कार फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड माना जाता है। हर साल बेहतरीन खिलाड़ी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।  मेस्सी बैलोन डी’ओर का खिताब जीतने वाले पहले मेजल लीग सॉकर (MLS) खिलाड़ी बने हैं। मेस्सी के बाद यह कारनामा करने वालों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम है। उन्होंने 5 बार बैलोन डी’ओर का खिताब जीता है।