इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सिर्फ एक पोस्ट पर मिलते हैं इतने करोड़ रुपये

Loading

नई दिल्ली: दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई (Instagram Rich List 2023) करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) से करीब 26 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। रोनाल्डो इंस्टग्राम के एक पोस्ट से 26.74 करोड़ रुपए (3.23 मिलियन डॉलर) की कमाई करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 60 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 

मालूम हो कि, लगातार तीन सालों से रोनाल्डो का नाम टॉप पर हैं। साल 2017 में पहली बार फोर्ब्स ने रोनाल्डो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट की लिस्ट में शाम‍िल किया था। वहीं, अब रोनाल्डो 2023 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में (Instagram Rich List 2023) टॉप पर हैं। यह एक तरह से ऑनलाइन इंफ्लुएंस का ग्लोबल मार्कर है।

इस लिस्ट को इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल हॉपर हेडक्वार्टर द्वारा कम्पाइल किया गया है। जिसे इंटरनल और पब्ल‍िकली रूप से उपलब्ध डेटा पर आधारित पर तैयार किया गया है। इसके तहत हरेक यूजर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक पोस्ट के लिए कितना शुल्क लेता है। यह जानकारी यहां से मिलती है।  

रोनाल्डो के बाद इस लिस्ट में उनके प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का नाम आता हैं। अर्जेंटीना की तरफ से खेलने वाले लियोनेल मेसी इंस्टा के एक पोस्ट के लिए 21.52 करोड़ रुपए लेते हैं। क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के अलावा टॉप 20 की लिस्ट में अन्य सेलेब्रिटी का नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli), एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और ब्राजील के स्टार फुटबॉल ख‍िलाड़ी नेमार का नाम भी शामिल हैं।