10 वर्षीय बच्चे ने दागा जीरो एंगल से गोल, लोग कह रहें ”इंडियन मेसी”, देखें विडियो

खेल डेस्क, केरल का 10 वर्षीय फुटबॉलर बच्चा जीरो एंगल से किक लगाने के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। बच्चे का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गेंद को उछालता है और गेंद पोस्ट में समा

Loading

खेल डेस्क, केरल का 10 वर्षीय फुटबॉलर बच्चा जीरो एंगल से किक लगाने के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। बच्चे का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गेंद को उछालता है और गेंद पोस्ट में समा जाती है। बता दें कि बच्चे का नाम दानी पीके है और वह 5वीं कक्षा में पढ़ता है। मीनान्गडी में खेले गए ऑल केरल किड्स फुटबॉल टूर्नमेंट के फाइनल मैच मे दानी ने यह गोल लगाया।

वायरल विडियो में दानी गेंद को किक लगाते हैं और गेंद रेनबो की एंगल से जाल में उलझ जाती है। गोलकीपर और विपक्षी टीम के खिलाड़ी को गेंद नजर तक नहीं आती। इस विडियो पर पूर्व महान स्ट्राइकर आईएम विजयन ने ट्वीट किया है। उन्होंने विडियो के साथ कैप्शन में लिखा- सुपर्ब..।

जानकारी है कि इस मैच में दानी ने हैटट्रिक लिया था। पर इससे पहले उनकी मां नोविया अशरफ ने 9 फरवरी को फेसबुक पर उनके करिश्माई गोल का विडियो शेयर किया था। इस टूर्नमेंट में दानी ने कुल 13 गोल दागे है। उन्हें मैच के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट चुना गया। 

बार्सिलोना और खेल मंत्री को लोग कर रहे टैग

इस युवा फुटबॉलर पर ढेरों लोग कॉमेंट कर रहें हैं। कुछ लोगों ने अग्रणी फुटबॉल क्लब बार्सिलोना, मैनेचेस्टर युनाइटेड और प्रीमियर लीग को टैग करके इस बच्चे की जानकारी दी है। तो वहीं कुछ लोगों ने खेल मंत्री किरण रिजिजू को टैग किया है। कुछ लोगों ने दानी को लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो बताया है।