golden-boy-neeraj-chopra-Birthday-receiving-good-wishes-on-the-occasion-of-birthday-thanked-him-on-twitter

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है।

    Loading

    मुंबई, टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympic) में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra Birthday) आज अपना 24 वां जन्मदिन मना रहे है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश के लिए गोल्ड मेडल (Golden Boy) जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें ‘गोल्डन बॉय’ (Golden Boy) के नाम से पुकारा जाने लगा।

    देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके वीडियो देखने को मिलते है। वहीं, नीरज ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए नीरज चोपड़ा ने अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। 

    नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीरज चोपड़ा ने अपने फैंस को वीडियो मैसेज के जरिए एक खास संदेश दिया है। इस वीडियो को देखकर नीरज चोपड़ा के फैंस काफी खुश हो गए हैं।इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। वहीं कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।