delhi-pollution
दिल्ली-NCR में प्रदुषण

Loading

नई दिल्ली: जहां एक तरफ दिल्ली-NCR (Delhi NCR) में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। वहीं अब कोहरा और धुंध की दोहरी मार से दिल्लीवासियों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। दरअसल दिल्ली एनसीआर की आबोहवा (Delhi Air Pollution) अभी भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। वहीं आज दिल्ली का AQI लेवल 398 है, वहीं नोएडा के हालात पहले से बेहतर हुए हैं। यहां AQI 349 दर्ज किया गया है।

जानकारी दें की बीते शुक्रवार सुबह कई इलाकों में AQI 500 के पार दर्ज किया गया है। बीते शुक्रवार को दिल्ली के मुंडका में 582, बवाना में 578, पंजाबी बाग में 510 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, जहांगीरपुरी में 422, आनंद विहार में 534, वजीरपुर में 448, नरेला में 372, आरकेपुरम में 395 AQI दर्ज किया गया था।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि यह स्थिति पूरे उत्तर भारत में बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा था कि,दिल्ली में हमने ग्रैप नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। मुझे लगता है कि यह पूरे उत्तर भारत के लिए एक समस्या है। केवल दिल्ली से इसका समाधान नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे। मैं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से पर्यावरण मंत्रियों की एक बैठक आयोजित करने का भी अनुरोध करता हूं।”

देखा जाए तो मौसमी बदलाव व हवा की दिशा बदलने के चलते दिल्ली का AQI समग्र रूप से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। कमोबेश यही स्थिति रविवार तक बने रहने की आशंका है। हालांकि वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवा के चलते प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे, जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। 

वहीँ अनुमान है कि आज यानी शनिवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। आज हवा की चाल चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कल याने आगामी रविवार को दक्षिण-पूर्व व पूर्व की दिशा की ओर से हवा चलेगी। इस बढ़ते प्रदुषण के चलते दिल्ली सरकार व BJPने एक-दूसरे को जनता के कटघरे में खड़ा किया है। लेकिन समस्या जस की तस है।