Delhi Police

    Loading

    नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के दक्षिणी यमुना खादर (Yamuna Khadar) इलाके में बीते शनिवार देर रात एक हैंड ग्रेनेड (Hand Granade) मिला है। वहीं जानकारी मिलते ही NSG और बम स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर इस हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज भी कर दिया है।

    पुलिस ने जानकारी दी कि, ग्रेनेड देखने में थोडा पुराना लग रहा था। फिलहाल इलाके में यह ग्रेनेड कैसे पहुंचा इसकी अब पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

    घटना बाबत ने बताया कि, शनिवार देर रात मयूर विहार के डीएनडी फ्लाई ओवर के पास हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली थी। वहीं सूचना मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस की टीम और पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी तुरंत ही NSG टीम को दी। मौके पर पहुंची NSG टीमने काफी जांच और मशक्कत के बाद हैण्ड ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया है।