नई दिल्ली: पंजाब चुनाव (Punjab Elections) से पहले राज्य में राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा ज़ोर लगाने में जुट चुकी नहीं। पंजाब इलेक्शन से पहले दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) लगातार पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) की पकड़ मज़बूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में केजरीवाल 2 दिसंबर को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे।
एएनआई ने आम आदमी पार्टी के हवाले से कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 दिसंबर को पंजाब के पठानकोट में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल होंगे।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal to hold ‘Tiranga yatra’ in Punjab’s Pathankot on December 2. Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia will also join the ‘Tiranga yatra’: AAP
(File pic) pic.twitter.com/rv5Rd0qQ1E
— ANI (@ANI) November 30, 2021
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) के लिए अब कुछ ही समय बचा है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी आप ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। आम आदमी पार्टी (AAP) की पहली लिस्ट में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा सहित सभी 10 मौजूदा विधायकों के नाम का समावेश है।
गौरतलब है कि, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कुल 20 विधायक जीतने में कामयाब रहे थे। जिसमें से छह विधायकों ने पार्टी को छोड़ दिया है। जबकि चार मौजूदा विधायकों का पत्ता काट दिया गया है। इससे पहले जालंधर में व्यापरियों और उद्योगपतियों से अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की थी। तब उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा था कि पुराने सभी कानून ठीक जाएंगे।