MODI-YADAV
मोहन यादव ने ली CM पद की शपथ

Loading

नई दिल्ली/भोपाल. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के नए और मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आज यानी बुधवार 13 दिसंबर को अब से कुछ देर पहले CM पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है।  मोहन यादव यादव के बाद बीजेपी नेता जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

वहीँ आज इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई दिग्‍गज नेता मौजूद रहे। परेड ग्राउंड में बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता और आमलोग भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है की इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल हुए। बीजेपी की मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी समारोह में ख़ास तौर पर पहुंचे। 

शपथ ग्रहण के पहले क्या बोले मुख्‍यमंत्री मोहन यादव 

वहीं आज इससे पहले मध्‍य प्रदेश के मनोनीत मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आज मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। मोहन यादव ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया है उनके विकास को और आगे ले जाना मेरी प्राथमिकता होगी।

जब शिवराज बोले मित्रों अब विदा

इधर  मध्यप्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पौधरोपण किया, जैसा की वे पिछले कई सालों से करते आए हैं। यहां उन्होंने कहा, नए मुख्यमंत्री जी को बधाई। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत है। आज प्रदेश के विकास, समृद्धि और कल्याण का पौधा लगाया है, अब मित्रों अब विदा जस की तस धर दीनी चदरिया।

जानकारी दें कि BJP ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में सरकार बरकरार रखी। यहां की 230 सीटों में BJP ने 163 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। यहां इस बार कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर सिमट कर रह गई।