
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के खरगोन (MP Khargone Violence) में हुई हिंसा के बाद से सरकार एक्शन मोड़ में है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। इन सब के बीच पूरे मामले पर सियासी बयानबाजी का दौर शुरू है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Govt) में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जिन लोगों ने रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया है, उनकी पत्थर चलाने की मानसिकता को कुचला जाएगा। वे बोले कि बुलडोजर चल रहा है और चलता रहेगा।
ज्ञात हो कि खरगोन हिंसा पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जिन लोगों ने रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया है, उनकी पत्थर चलाने की मानसिकता को कुचला जाएगा। बुलडोज़र चल रहा है और चलता रहेगा। जो मध्य प्रदेश में अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा उसे नेस्तनाबूद किया जाएगा।
जिन लोगों ने रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया है, उनकी पत्थर चलाने की मानसिकता को कुचला जाएगा। बुलडोज़र चल रहा है और चलता रहेगा। जो मध्य प्रदेश में अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा उसे नेस्तनाबूद किया जाएगा: खरगोन हिंसा पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल pic.twitter.com/vdWx9lCTBC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2022
इस घटना के बाद खरगोन जिला प्रशासन ने दंगाईयों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया है। पांच जेसीबी मशीनों से दंगाइयों के घरों को तोड़ा गया है। दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि आज सुबह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धार्मिक स्थल पर झंडा फहराने का जो ट्वीट किया है वो फोटो मध्य प्रदेश की नहीं है। शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को दंगों की आग में झोकने की साजिश की है और मेरे प्रदेश में कोई भी व्यक्ति ऐसी साजिश करेगा तो वो कोई भी हो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।