Fishing in Chandrapur
ANI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगातार बारिश जारी है। जिससे भारी तबाही हुई है। कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) से पानी भर गया, जिससे कुछ स्थानों पर सड़क यातायात ठप हो गया। वहीं, राज्य में बारिश और बाढ़ में चार और लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें बुधवार और गुरुवार शाम के बीच पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हुई। इसके अलावा राज्य में और तीन लोग लापता हो गए हैं। इसी के साथ मौजूदा मानसून सीजन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। यह जानकारी गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने दी।

    विभाग ने कहा कि बारिश प्रभावित लोगों के लिए राज्य में 18 राहत शिविर बनाए गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारियों ने कहा कि उनकी टीमों ने चंद्रपुर, भंडारा, गडचिरोली, पालघर, ठाणे और रायगड जिलों से लोगों को बचाया है।

    वहीं, राज्य में भारी बारिश के बीच चंद्रपुर जिले में पकादिगुड्डम बांध के अतिप्रवाह के बावजूद लोग यहां अपनी जान जोखिम में डालते हुए मछली पकड़ने के लिए आए।

    उधर, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली 7 झीलों में से तानसा झील आज रात 8 बजकर 50 मिनट पर ओवरफ्लो होने लगी। झील में कुल 38 गेट हैं, जिनमें से 9 गेट रात 9 बजकर 50 मिनट तक खोल दिए गए हैं।