समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटना में मौत है सरकारी लापरवाही की वजह से हुई हत्या: अंबादास दानवे

Loading

  • दुर्घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार: अंबादास दानवे
छत्रपति संभाजीनगर: समृद्धि महामार्ग (Samriddhi Highway) पर हुए हादसे (Accident) ने देश के लोगों को दहला दिया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 12 लोगों की मौत (Death) मौके पर होने की खबर सामने आयी थी। 23 लोग  घायल (Injured) बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। समृद्धि महामार्ग से हो रही दुर्घटना से राज्य सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा है। संभाजीनगर जिले में के वैजापूर शहर के पास समृद्धि महामार्ग पर घटित हुई दुर्घटना यह दुर्घटना नहीं है। बल्कि प्रशासनिक लापरवाही वजह से हुई हत्या (Murder) है। विपक्ष नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा समृद्धि महामार्ग पर होने वाली दुर्घटनाएं रोकने में सरकार पूरी तरह से असफल हुई है।
 
शनिवार के दिन देर रात को हुई दुर्घटना की जगह पर उन्होंने जाकर मुआयना किया। घाटी अस्पताल में जाकर जख्मियों से पूछताछ की। उक्त घटना में परिवहन विभाग जिम्मेदार है। क्योंकि 17 पैसेंजर की क्षमता वाले वाहन में 35 से 40 पैसेंजर सफर कैसे कर रहे थे? ऐसा सवाल उन्होंने किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया इसके पूर्व बुलढाणा शहर में कुछ माह पूर्व ऐसा ही बड़ी दुर्घटना घटी थी। तत्पश्चात इस घटना की तीव्रता को देखते हुए परिवहन विभाग ने समृद्धि महामार्ग से जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। लेकिन केवल 8 दिन के बाद ही कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा हफ्तेखोरी के लिए इस पद्धति को बंद किया गया। अगर ऐसा नहीं किया गया होता तो आज ये दुर्घटना नहीं होती। 
 
 
इस दुर्घटना के लिए दोषी अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाए। ऐसी मांग उन्होंने की है। उन्होंने कहा कि, सरकार नागरिकों के जान को सस्ता समझ रही है क्या? समृद्धि महामार्ग पर हमेशा लोगों जान जा रही है। इसे सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। केवल हफ्तेखोरी के लिए वाहनों को रोककर लोगों की जान ली जा रही है। तो यह बड़ी गंभीरता वाली बात है। 
 
दानवे इन्होंने व्यवस्थापन की ओर से चलाए जा रहे कारोबार पर सवाल उठाए हैं। रोजाना आए दिन सरकार के खिलाफ आवाज उठाकर निषेध करना पड़ रहा है। सभी स्तरों पर सरकारी स्तर पर अक्षम्य अनदेखी हो रही है। तथा समृद्धि महामार्ग पर जानमाल की सुरक्षितता बढ़ाना एवं अति आवश्यक सुविधाओं को बढ़ाना आवश्यक है। प्रस्तुत रोड़ यह तेज सफर के लिए है। तो इन वाहनों को क्यों रोका गया है? इसकी जांच होनी ही चाहिए। ऐसी मांग दानवे उन्होंने की है।