Political party booth agent Death in Rajasthan Assembly elections
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

नवभारत डिजिटल: महाराष्ट्र (Maharashtra) के वाशिम (Washim) तालुका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां के वारा जाहगीर की मौजूदा सरपंच सुगंधाबाई पूंजाजी कांबले (Sarpanch Sugandhabai Poonjaji Kamble) (62) का शव उनके ही खेत के कुएं में मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां जानते है क्या है आखिर पूरा मामला…  

सरपंच का शव कुए में मिला 

मिली जानकारी के मुताबिक, सुगंधाबाई कांबले तीन साल से वारा जाहगीर ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में कार्यरत हैं। आपको बता दें कि वे निर्विवाद रूप से सरपंच पद पर रहे हैं। बता दें कि उनके अब तक के कार्यकाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। कुएं में उसका शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। 

पुलिस कर रही आगे की जांच 

हालांकि अब तक उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है और अब शव परीक्षण कराया गया है। लेकिन अभी उनकी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा। 20 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सुगंधाबाई कांबले के पति पूंजाजी कांबले की भी तीन साल पहले बिजली गिरने से मौत हो गई थी। ऐसे में अब सरपंच की मौत के बाद आगे की जांच आसेगाव पुलिस कर रही है।