buried-body-was-found-in-the-closed-bungalow-of-former-bjp-mlc-kanta-nalawade

    Loading

    सतारा: सतारा (Satara) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां वाढे में आंशिक रूप से मिट्टी में एक महिला का शव (Dead Body) दबा मिला है। इससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। इस बात की खबर मिलते ही देर रात तक तालुका पुलिस मौके पर डटी रही। बीजेपी (BJP) की पूर्व विधायक कांताताई नलावडे (Kanta Nalawade) के बंद बंगले के इलाके में महिला शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक कांताताई नलवाडे का आवास वाढे में है। शुक्रवार दोपहर इसी आवास के इलाके में शव आंशिक रूप से दबा हुआ मिला। उसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

    बंगले के परिसर की सफाई के दौरान यह घटना सामने आई। फिलहाल कोई जानकारी नहीं है कि शव किसका है। महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

    सतारा तालुका ठाणे पुलिस निरीक्षक विश्वजीत घोड़के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वह देर रात तक वाढे में थे। हालांकि, यह शव किसका है, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।