विभिन्न मांगों पर भाकोमसं का धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल

    Loading

    दुर्गापुर. भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वर्धा व्हॅली चंद्रपुर बल्लारपुर के अंतर्गत चंद्रपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष पूरे जोर-शोर से सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जोर-शोर से क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. 

    पदाधिकारियों द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल के पंडाल पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण करते हुए पंडाल में 4 कामगारों को माल्यार्पण करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया गया. क्रमिक भूख हड़ताल में पद्मापुर इकाई के 4 कामगार मुरलीधर कामडे, सुरेश पिदुरकर, पवन ढवडे, कश्मिरा सिंग इन सभी को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठा कर शुरुआत की गई. 

    प्रस्ताविक भाषण में वर्धा वैली महामंत्री जोगेन्दर यादव द्वारा धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी गई. सभी का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाया गया. आंदोलन के जायज मांगों की जानकारी दी गई. अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे ने सह जेबीसीसीआय सदस्य ने धरना प्रदर्शन में सभी को सम्बोधित करते हुए आंदोलन के बारे में जानकारी दी.

    वर्धा वैली के सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए आंदोलन को इसी जोश और उत्साह से आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए सभी का मनोबल बढ़ाते हुए आंदोलन के ज्वलंत मुद्दों की जानकारी दी गई. 24 मार्च को नागपुर में सीएमपीएफ कार्यालय को घेराव एवं धरना प्रदर्शन की जानकारी दी गई व अन्य गंभीर मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई. 

    इस कार्यक्रम में संचालन गोपी कृष्ण ने किया. मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे, प्रवीण मुनगंटीवार, नामदेव देशमुख, जोगेन्दर यादव, दिलीप सातपुते, विवेक अल्लेवार एवं अन्य पदाधिकारीयों की प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थिति रही. 

    नामदेव देशमुख द्वारा अध्यक्षीय भाषण में सभी को संबोधित करते हुए अभी चल रहे आंदोलन की पूरी जानकारी दी और संगठन की रीति नीति कार्यपद्धती और आंदोलन के आने वाले सभी चरणबद्ध आंदोलन को सफल करने के लिए आंदोलन को और तीव्र करने के लिए आह्वान किया गया. आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया.

    अंत में गोपी कृष्ण द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओ, कामगारों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप में सहयोग करने वाले सभी का आभार माना.