Nylon Manja
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

हिंगोली: नया साल (New Year 2024) लगते ही सभी को इंतजार रहता है वो है मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) का। पतंगों के इस उत्सव को भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इसमें मांझे की वजह से लोगों की जाने भी जाती है। जी हां ऐसे में पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। फिर भी मांझा (चाइनीज मांजा) खूब बिकता है। ऐसे ही चीन निर्मित मांझा (Chinese manjha) बेचने वाले व्यापारी के खिलाफ हिंगोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आइए जानते है पूरी खबर विस्तार से.. 

हिंगोली में बड़ी कार्रवाई 

जैसा की हम सब जानते है मकर संक्रांति आते ही पतंगबाजी शुरू हो जाती है, लेकिन इस पतंग को उड़ाते समय खतरनाक चाइना मांझा का इस्तेमाल किया जाता है। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। गौरतलब हो कि चीनी मांझा ने महाराष्ट्र भर में कई लोगों की जान ले ली थी, जिसके कारण जानवर और इंसान गंभीर रूप से घायल हुए और मारे गए, ऐसे में अब गृह विभाग (हिंगोली पुलिस) द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। इसके मुताबिक इस मांझे के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। 

डेढ़ लाख का मांझा जब्त

इसके बाद पुलिस चाइनीज मांझा बेचने वाली पतंग की दुकानों पर कार्रवाई कर रही है। इसी तरह, हिंगोली शहर पुलिस की एक टीम ने शहर से डेढ़ लाख रुपये का चीनी मांझा जब्त किया और चीनी मांझा बेचने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस बीच पुलिस ने व्यापारियों से चाइनीज मांझा न बेचने की अपील की है। ऐसे में अगर कोई भी चाइनीज मांझा बेचा जाता है तो उस पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।