CM Shinde big statement on incident of firing outside actor Salman Khan residence in Mumbai
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई (Mumbai) के बांद्रा स्थित एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के आवास के बाहर फायरिंग की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार सलमान खान के साथ है।

दुर्भाग्यपूर्ण घटना

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान खान और उनके पूरे परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सूचित किया गया है। मैंने सलमान खान से भी बात की है, सरकार उनके साथ है और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

आज सुबह हुई घटना

बता दें कि आज सुबह करीब 5 बजे बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Actor Salman Khan) के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे जिन्होंने कई राउंड फायरिंग की और भाग गए थे। हालांकि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।