corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में 2,944 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 7 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 79,98,673 और मृतक संख्या 1,47,971 हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    गौरतलब है कि, गुरुवार को राज्य में कोरोना के 2,678 मामले और आठ मौतें दर्ज की गई। इसके अलावा, ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट B.A.2.75 के 20 नए मामले भी दर्ज किए गए थे।

    3,499 लोग उबरे

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,499 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,31,851 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.91% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 18,851 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 530 नए केस, 2 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 530 नए मामले और 2 मौतें दर्ज की गई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,117,897 और मृतक संख्या 19,624 हो गई है। शहर में आज 976 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,093,846 हो गई है। फिलहाल शहर में 4,427 एक्टिव मरीज है।