Corona
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक्टिव मरीज की संख्या लगभग 3500 तक पहुंच गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 711 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,87,086 और मृतक संख्या 1,47,860 पर पहुंच गई है।

    366 कोरोना मरीज हुए ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 366 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,35,751 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,475 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.08% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 506 नए केस

    राजधानी मुंबई में कोरोना तेजी पैर पसर रहा है। शहर में पिछले 24 घंटे में 506 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,065,802 हो गई है। शहर में अब तक 16,566 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 218 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,043,710 हो गई है। फिलहाल शहर में 2,526 एक्टिव मरीज है।