Daughter-in-law of senior Congress leader Shivraj Patil
ANI Photo

Loading

मुंबई. लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल चाकूरकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डॉ. अर्चना पाटिल चाकूरकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘सागर’ में मुलाकात की।

अर्चना पाटिल चाकूरकर ने कहा कि उन्होंने सोमवार को शिवराज पाटिल के करीबी सहयोगी और राज्य के पूर्व मंत्री बसवराज मुरुमकर के साथ भाजपा में शामिल होने की योजना बनाई थी, लेकिन अपनी बेटी की शादी के कारण योजना स्थगित कर दी। वह उदगीर में ‘लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ की अध्यक्ष हैं और उनके पति शैलेश पाटिल चाकूरकर कांग्रेस के राज्य सचिव हैं।

शिवराज पाटिल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में वर्ष 2004 से 2008 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री थे। (एजेंसी)