मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) की संयुक्त सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को फेस्टिवल गिफ्ट (Festival Gift) देते हुए उनके वेतन में तीन प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। यह फैसला बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ अगस्त 2022 से मिलेगा। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 34 प्रतिशत हो गया है।
सीनियर सिटीजन को मुफ्त यात्रा की सुविधा
स्वातंत्र्याच्या अमृत महोत्सवानिमित्त वयाची ७५ वर्षे पूर्ण केलेल्या ज्येष्ठ नागरिकांना राज्य मार्ग परिवहन महामंडळाच्या (एसटी) बसमधून मोफत प्रवास करता येईल अशी घोषणा मुख्यमंत्री @mieknathshinde यांनी आज केली. pic.twitter.com/IQfMPaKoId
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) August 16, 2022
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क यात्रा की घोषणा की है। इसके तहत 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिक राज्य परिवहन सेवा की बसों में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे।
दही हांडी टीम के गोविंदा को 10 लाख का बीमा कवर
गोविंदा पथकांची शासनाने विमा कवच द्यावे अशी मागणी होती, या मागणीनुसार गोविंदा पथकातील गोविंदांना आता १० लाखांचे #विमासंरक्षण शासनाकडून देण्यात येणार आहे. या विमा संरक्षणाचे प्रीमियम शासनाकडून भरण्यात येणार आहे, असे मुख्यमंत्री @mieknathshinde यांनी जाहीर केले. pic.twitter.com/gZndqqrElS
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) August 16, 2022
सरकार ने गोविंदा दस्ते के सदस्यों के लिए 10 लाख का बीमा कवर देने का फैसला किया है। इस बीमा कवर के प्रीमियम का भुगतान सरकार करेगी।