शराब अड्डों पर छापा; 2.41 लाख की सामग्री जब्त, 3 गिरफ्तार

    Loading

    तिरोडा.  जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव ध्यान में रखकर जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे द्वारा दिए गए निर्देश पर तिरोडा पुलिस द्वारा  13 व  14 दिसंबर को वॉश आऊट अभियान संचालित किया गया.  इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 10 शराब अड्डों पर छापामार कार्रवाई की गई व 3 लोगों को गिरफ्तार कर 2 लाख 41 हजार 710 रु. की सामग्री जब्त की गई.

    इसमें चिखली में रंजना भालाधारे (42) से 2 हजार रु. की 20 लीटर महुआ शराब, ग्राम करटी बु. में अशोक  मेश्राम (42) से 500 रु. कीमत की 5 लीटर महुआ शराब, शास्त्री वॉर्ड तिरोडा में पंचफुला  राऊत  (49) से  2000 रु. कीमत की 20 लीटर महुआ शराब,  वडेगांव में चंद्रकला बावनकर  (48) से 1000 रु. कीमत की 10 लीटर महुआ व 14 विदेशी शराब पव्वे 2400 रु, ग्राम बेलाटी खु. में वंदना गाते  (50) से 3 हजार रु. कीमत की 30 लीटर महुआ शराब, वडेगांव में  गोविंदा  कोदगीरवर (45) से 17 देशी -विदेशी शराब पव्वे 2310 रु, ग्राम मुंडीकोटा  में  राजेश  मालाधरे (47) से 2000 रु. कीमत की 20 लीटर महुआ शराब जब्त की.

    इसके अलावा  ग्राम घोगरा  में   मांगो  भेलावे  (69) से  1000 रु. की 10 लीटर महुआ शराब, ग्राम मुंडीकोटा में  बादल  मेश्राम  (43) से 1000 रु. कीमत की  10 लीटर महुआ शराब इस प्रकार  संत रविदास वार्ड तिरोड़ा निवासी सूरज बरेकर (33) यह अपने मजदूर  सादिक शेख (40) व  भूमेश्वर  चाचेरे (36) के साथ  3 गैस भट्टी लगाकर  महुआ शराब निकालते पाया गया. उनके पास से 3 भट्टी की सामग्री व  25 प्लास्टिक केन में रखी 250 लीटर महुआ शराब व सड़वा महुआ  फूल  सहित 2 लाख 23 हजार 500 रु. का माल जब्त किया गया.

    आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई उप विभागीय पुलिस अधिकारी नितीन यादव के मार्गदर्शन में पुलिस  निरीक्षक योगेश पारधी के  साथ सहायक पुलिस निरीक्षक जोगदंड व  सोनवणे, महिला  पुलिस उप निरीक्षक  राधा लाटे, हवालदार  संजू बांते, बरवय्या, भाटिया, कांस्टेबल श्रीरामे,  बर्वे, रक्षे, उके, पुलिस सिपाई सपाटे, सव्वालाखे, चालक प्रशांत काहलकर व हिरापुरे ने की.