File Photo
File Photo

    Loading

    धुलिया : धुलिया के समीप ग्राम आर्वी में दोपहिया वाहन (Two Wheeler) के साथ 84,000 मूल्य का गुटखा जब्त कर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। इस संदिग्ध का नाम प्रशांत सुरेश बाविस्कर (उम्र 31 वर्ष, निवासी मोहाडी उपनगर, धुलिया) बताया गया है। वह सुबह करीब आठ बजे दोपहिया वाहन नंबर (एमएच 18 एवी 6738) पर अवैध रूप से गुटखा और तंबाकू का परिवहन करते हुए पहुंचा, जो राज्य में प्रतिबंधित है।  

    इसके पास से 51,000 मूल्य का दोपहिया वाहन और रजनीगंधा पानमसाला, एक्सएलएल जर्दा, विमल गुटखा पुड़िया, 33,300 रुपए मूल्य का सुगंधित तंबाकू जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशोर जाधव की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मोहाडी उपनगर में एक किराना दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

    उल्लेखनीय है कि, सिर्फ नाम के लिए ही अवैध गुटखा आदि प्रतिबंधित है। कहीं चोरी छिपे तो कहीं खुलेआम इसका परिवहन और बिक्री जारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को इस अवैध व्यापार में लिप्त बड़ी मछलियों पर कार्रवाई करने की सख्त जरूरत है।