Suicide
File Photo

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां युवक की परेशानी से तंग आकर एक युवती ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। अब इस घटना से सनसनी मच गई है। यह घटना कोल्हापुर के ब्रोंद्रे नगर की है। आपको बता दें कि आत्महत्या करने वाली इस युवती का नाम नकुसा बोडेकर है। बता दें कि सुसाइड करने से पहले उसने एक नोट भी लिखा था। इस युवती ने कहा है कि प्रताड़ित करने वाले युवक को जाने मत दो, उसे मौत की सजा दो। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा… 

सुसाइड से पहले लिखा था नोट

ऐसे में अब घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि युवक द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर एक युवती नकुसा बोडेकर ने आत्महत्या कर ली। यह घटना कोल्हापुर के ब्रोंद्रे नगर की है। सुसाइड करने से पहले उसने एक नोट भी लिखा था। इस युवती का कहना है कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले युवक को बख्शा नहीं जाना चाहिए, बल्कि उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए। 

घटना से मचा हड़कंप 

युवक की प्रताड़ना से तंग आकर नकुसा ने जैसे ही अपनी जीवन लीला समाप्त की शहर में हड़कंप मच गया है। सुसाइड करने से पहले उसने एक नोट लिखा था। पत्र में प्रताड़ित करने वाले युवकों को फांसी देने की मांग की गई है। इस घटना के बाद से नागरिक आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब इस घटना से कोल्हापुर में सनसनी मची है।