Corona test
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 518 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,39,296 और मृतकों की संख्या 1,41,175 हो गई है। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी।

    सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 811 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक  64,87,593 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 6,853 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में आज रिकवरी रेट 97.72 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 78,801 होम क्वारंटाइन और 893 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि रविवार को राज्य में कोरोना के 707 मामले सामने आए थे और 7 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 677 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में मिले 168 मामले

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 168 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सिर्फ 2 की मौत हुई है। इसके अलावा 250 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,64,003 हो गई हैं, जबकि 16,351 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,43,365  लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 1,714 एक्टिव केस है और सभी का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 28,440 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 126,43,665 नमूनों की जांच की जा चुकी है।