Research claims: Omicron infected who have been vaccinated are less likely to be admitted to ICU

    Loading

    मुंबई. डेल्टा (Delta) से भी खतरनाक ओमिक्रॉन (Omicron) महाराष्ट्र (Maharashtra) में टेंशन बढ़ा रहा है। रविवार को राज्य में ओमिक्रॉन के सात मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। जिससे राज्य सरकार (State Government) और अलर्ट हो गई। इसी बीच सोमवार को ओमिक्रॉन के दो और मामलों की पुष्टि हुई हैं जिसमें से एक व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से लौटा और एक अमेरिका से लौटा है। इस बात की जानकारी राज्य सरकार ने दी है।

    राज्य सरकार बताया कि, कोरोना वायरस के  ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित दो और मामले सामने आए हैं जिसमें एक दक्षिण अफ्रीका से लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति है और दूसरी उसकी 36 वर्षीय (महिला) अमेरिका से लौटी दोस्त है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 10 हो गई है।

    खबरों के अनुसार दोनों लोगों ने फाइजर की वैक्सीन लगवाई है। इसके बावजूद दोनों संक्रमित पाए गए हैं। दोनों में कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। दोनों का इलाज मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में रहा है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान कर ली गई है।  

    महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के दो और नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। इनमें से छह लोग पिंपरी-चिंचवड और एक-एक व्यक्ति पुणे और डोंबिवली का है। वहीं अन्य दो लोग कहा के निवासी है इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।  

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिंपरी-चिंचवड में एक 44 साल की महिला नाइजीरिया से आई थी। वहीं उसके संपर्क में आई उनकी दो बेटियां, एक भाई और उनकी दो बेटियां यानी कुल छह लोग पिंपरी-चिंचवड में ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई। इनमें से तीन लोगों की उम्र 18 साल से कम है और उन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है। छह में से तीन नाइजीरिया के हैं, जबकि अन्य तीन करीबी सहयोगी हैं। 

    वहीं राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुणे के एक 47 वर्षीय व्यक्ति को नए वैरियंट से संक्रमित पाया गया है। इन सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इन सात लोगों की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव पाई गई।

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, पिंपरी चिंचवड़ नगर के आयुक्त राजेश पाटिल ने बताया कि, “फिलहाल 10 लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार है। इस मुद्दे पर प्रशासन सतर्क है। अब तक 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 16 लोगों में से 6 लोगों में ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है और 10 लोगों की रिपोर्ट का इंतज़ार है।”

    उधर, कल्याण-डोंबिवली का एक 33 वर्षीय व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। ये व्यक्ति 24 नवंबर को केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) से दुबई और दिल्ली से मुंबई पहुंचा था। उसने कोविड वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लिया है। यात्री को हल्का बुखार था, जिसके बाद उसकी कोरोना टेस्ट की गई जो पॉजिटिव निकली। उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया जिसकी रिपोर्ट में उजागर हुआ कि वह ओमिक्रॉन पॉजिटिव है। 

    बता दें कि देश में ओमिक्रॉन के अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा 10 महाराष्ट्र, राजस्थान 9, कर्नाटक 2, गुजरात 1 और राजधानी दिल्ली में 1 ओमिक्रॉन केस की पुष्टि हुई हैं। सरकार कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दे रही है। जोखिम वाले देशों समेत अन्य देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही हैं।

    गौरतलब है कि ओमिक्रॉन को लेकर जुटाए गए अभी तक की शुरुआती डेटा के मुताबिक, ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों को बहुत अधिक थकान, गले में खराश, मांशपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं आती हैं। इस वैरिएंट के लक्षण डेल्टा वैरिएंट से थोड़े अलग हैं। बड़ी बात ये है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति के स्वाद और गंध की क्षमता में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इसके साथ ही WHO ने ओमिक्रॉन को फिलहाल ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ (चिंताजनक) की कैटेगरी में डाला है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अभी कुछ भी सही तरीके से स्पष्ट नहीं हुआ है।