रायगढ़/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ (Raigad) के पातालगंगा औद्योगिक क्षेत्र (Patalganga industrial area) में स्थित एक कंपनी में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक आग शाम 6.30 बजे के करीब लगी। जिसके बाद इस घटना की सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 6-7 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH महाराष्ट्र के रायगढ़ के पातालगंगा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/W5ht3c7Bj7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023