MUMBAI-RAIN
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. मानसून और बारिश (Monsoon Updates) पर मिल रहे बड़े अपडेट के अनुसार मौसम विभाग (IMD) की मानें तो, देश भर में मानसून सामान्य से धीमी स्पीड से चल रहा है। अभी देश में 16% कम बारिश हुई है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में 3 दिन मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है।

बात अगर महाराष्ट्र (Maharashtra) की करें तो यहां के मुंबई, ठाणे और सतारा में बीते 24 घंटे में जोरदार बारिश हुई है। वहीं मुंबई और ठाणे में रेल पटरियों, बाजारों और सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया है। महाबलेश्वर और मुंबई के विक्रोली में पहाड़ धंसने की दो बड़ी घटनाएं हुईं। हालांकि यहां कोई नुकसान नहीं हुआ।

इधर IMD ने बीते बुधवार को ‘‘ऑरेंज अलर्ट” जारी करते हुए महाराष्ट्र (Maharashtra Rain Update) के छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का बड़ा अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को मुंबई में अपेक्षाकृत कम बारिश का अनुमान है। IMD ने फिलहाल मुंबई के लिए ‘‘येलो अलर्ट” जारी करते हुए कहा कि महानगर के विभिन्न इलाकों में आज यानी को भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। हालांकि ये कल के मुकाबले थोडा कम रह सकती है।

वहीं IMD ने ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और नासिक जिलों में आज के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है जो विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का संकेत देती है। इधर महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने किसानों ने बड़ी अपील की है कि जब तक 100 मिमी तक बरसात नहीं हो जाती तब तक बुआई शुरू न करें।

इसके  साथ ही IMD ने महाराष्ट के 9 जिलों में मूसलाधार बरसात होने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, सातारा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। तो वहीं कोंकण के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग जिलों में भी फिलहाल भयंकर बरसात शुरू है।