Maharashtra Opposition leader in Assembly Vijay Wadettiwar demands increase security
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने उन्हें दी गई सुरक्षा को बढ़ाने की मांग की है। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) को पत्र भी लिखा है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक,  धमकी भरे संदेश मिलने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर उन्हें दी गई सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। विजय वडेट्टीवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें अगस्त 2023 में महाराष्ट्र विधानसभा नेता विपक्ष बनाया गया था। 

 बता दें   हाल ही में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधा था। क्योंकि, वडेट्टीवार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण देने का विरोध कर रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार ने हाल ही में कहा था कि महाराष्ट्र सरकार को मराठा आरक्षण के लिए जरांगे की 24 दिसंबर की समय सीमा से डरना नहीं चाहिए और ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे ओबीसी के साथ अन्याय हो।