Maharashtra-Rain
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान

Loading

नई दिल्ली. जहां इस समय पूरे महाराष्ट्र में मानसून (Maharashtra Monsoon) अपनी चरम पर है. वहीं राज्यों के कुछ जिलों में बीते कुछ दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश ने अब चिंता बढ़ा दी है। इस बीच शनिवार के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर और रायगढ़ में आज यानी 29 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है।

जानकारी दें कि, IMD की तरफ से आज भी राज्य के चार प्रमुख शहरों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रायगढ़, पुणे, रत्नागिरी और सतारा में आज रेड अलर्ट जारी किया है।

तो वहीं, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, लातूर, नांदेड़, हिंगोली, यवतमाल, चंद्रपुर, गढ़चिरौली के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं, IMD ने महाराष्ट्र के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विदर्भ के कई जिलों में यलो अलर्ट 

बात अगर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र की करें तो यहां जिलों में अगले चार दिनों में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नागपुर ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, कई गांवों के निवासियों को बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की संभावना की चेतावनी भी अब दी गई है।  

IMD केंद्र नागपुर ने नागपुर, वर्धा, बुलढाणा, गोंदिया के लिए अगले चार दिनों और चंद्रपुर, गढ़चिरौली, अमरावती के लिए तीन दिनों के लिए और यवतमाल, बुलढाणा, अकोला और वाशिम के लिए दो दिनों के लिए ‘यलो’ अलर्ट जारी किया है।