Ashok Chavan,
अशोक चव्हाण (फ़ाइल फोटो)

Loading

छत्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ जिले (Nanded District) के एक गांव में कथित मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की कार रोकने की कोशिश की और नारेबाजी की। यह घटना सोमवार सुबह तब हुई जब चव्हाण नायगांव तहसील में लोगों से मिलने जा रहे थे।

एक वीडियो में आरक्षण समर्थक कार्यकर्ता नारे लगाते और उनकी कार को रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने से पहले ही वाहन आगे बढ़ गया। चव्हाण ने एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रत्येक नेता को लोगों से मिलने का अधिकार है। उन्होंने रेखांकित किया कि उन्होंने मराठा आरक्षण के लिए काम किया है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा, “अगर कुछ लोग नारेबाजी कर रहे हैं तो उन्हें ऐसा करने दीजिए। कुछ राजनीतिक दलों के कुछ लोग भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इससे पहले (मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज) जरांगे ने कहा था कि वे राजनीति में शामिल नहीं होंगे लेकिन कुछ लोग आरक्षण आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।” (एजेंसी)