मुंबई: मुंबई (Mumbai Fire) के मानखुर्द इलाके (Mankhurd Fire) के मंडला कबाड़ बाजार (Mandala Scrap Market ) के एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाडियां पहुंची है। आग को बुझाने का काम तेजी से जारी है। इस आग में किसी जनहानि की खबर फिलहाल नहीं है।
ज्ञात हो कि मानखुर्द इलाके के मंडला कबाड़ बाजार में आग से काफी नुकसान हुआ है। कहा जा रहा है कि आग लगने से कई घर जलकर खाक हो गए हैं। साथ हुई तीन से चार गैस सिलेंडर भी फटने की बात कही जा रही है। आग की खबर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।
#WATCH | Fire breaks out in Mandala scrap market godowns in Mankhurd area of Mumbai
“We got info about the fire at around 3 am. 12 fire engines, 10 tankers along with 150 firefighters have been deployed for fire fighting operation. No casualty reported,” said a fire officer pic.twitter.com/Zaf6KdkIcN
— ANI (@ANI) November 12, 2021
गौर हो कि यह आग आज सुबह तीन बजे लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां, 10 टैंकर सहित 150 दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। इससे पहले गुरूवार को मुंबई के बांद्रा पूर्व में 16 मंजिला कनकिया पेरिस की इमारत में भीषण आग लगी थी। पिछले कुछ दिनों में मुंबई में आग की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है।