Corona Cases in India : Less than 45 thousand new corona cases reported in the country in the last 24 hours, 911 people died
Representative Photo

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में गिरावट जारी है। इसी के साथ रिकवरी रेट भी बढ़ा है। इसी बीच शहर में आज कोरोना के एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। वहीं बुधवार के मुकाबले मौतें भी कम हुई है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों (Active Patients) की गिरकर संख्या दस  हजार से कम हो गई है।

    827 नए मामले, 7 मौतें

    बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक, शहर में कोरोना के 827 नए मामले सामने आए और 07 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,049,348 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,647 पर पहुंच गई है। वहीं राहत की बात यह है कि शहर में 1366 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 1,022,292 हो गया है। शहर में आज रिकवरी रेट 97 प्रतिशत दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 7,601 एक्टिव मरीज है।

    95.3 फीसदी बेड खाली

    BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में 719 मरीज (87%) एसिम्टोमैटिक हैं। 105 को अस्पताल में भर्ती किया गया और 26 मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी। वर्तमान में शहर में 739 मरीज ऑक्सीजन पर है। अस्पतालों में 1,768 मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पतालों में 37,279 बेड है, जिनमें से 95.3 फीसदी बेड खाली है। मुंबई में आज 36,082 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है।