BDD Chawl Redevelopment

    Loading

    मुंबई: बीडीडी चालों (BDD Chawls) के निर्माण की लंबे समय से प्रतीक्षा में मंगलवार को नया आयाम जुड़ा जब नायगांव बीडीडी चाल (Naigaon BDD Chawl) की इमारत (Building) क्रमांक-5 बी के डेमोलेशन (Demolition) की शुरुआत कर दी गई। बीडीडी चालें 100 साल पहले बनाई गई थी। उनका पुनर्विकास (Redevelopment) कर स्थानीय निवासियों को 180 वर्ग फुट के बदले 500 वर्गफुट का घर दिया जाएगा। इस अवसर पर गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Minister Jitendra Awhad) ने कहा कि प्रथम चरण में चालों को गिराकर खाली हुई जमीन पर घर का निर्माण शुरु कर दिया जाएगा।

    आव्हाड ने कहा कि इमारतों का निर्माण जल्द पूरा कर निवासियों को घरों का अवंटन कर दिया जाएगा। बीडीडी चालों के पुनर्निर्माण के लिए म्हाडा को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। म्हाडा की तरफ से वर्ली और एन एम जोशी मार्ग में परियोजना को डेवलप करने के लिए ठेकेदार नियुक्त कर दिया है। वर्ली में इमारतों को निर्माण भी शुरु कर दिया है।

    23 चालों का पुनर्विकास किया जा रहा है

    नायगांव बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना के पहले चरण में प्लॉट बी में 23 चालों का पुनर्विकास किया जा रहा है।  दूसरे चरण में प्लॉट ए में शेष 19 चालों का पुनर्विकास किया जाएगा। नायगांव बीडीडी चाल के पुनर्विकास के पहले चरण में प्लॉट बी में 23 चालों में से, चाल  संख्या 5 बी, 8 बी और 22 बी में 175 भूखंड बीएमसी के केईएम अस्पताल को रेसीडेंट के लिए आवंटित किए गया था। उसकी जगह पर नायगांव के बॉम्बे डाइंग ट्रांजिट कैंप में 225 वर्ग फुट चटाई क्षेत्रफल का कब्जा दिया गया है।  केईएम अस्पताल के 175 कर्मचारियों को संक्रमण शिविर में स्थानांतरित कर चाल संख्या 5बी, 8बी और 22बी खाली कर दिया गया है।

    परियोजना के प्लॉट बी में सर्वेक्षण नहीं किया जा सका

     कुछ स्थानीय निवासियों के विरोध के कारण इस परियोजना के प्लॉट बी में सर्वेक्षण नहीं किया जा सका। इन निवासियों की मांगों पर सरकार द्वारा उचित विचार किया जाएगा। निवासियों ने परियोजना को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। परियोजना का मूर्त रुप देने के लिए प्लॉट ए में चॉल नंबर 1ए, 2ए, 14ए, 18ए, 19ए के निवासियों का सर्वेक्षण किया गया है और लाभार्थियों की अंतिम पात्रता सूची (325 पात्र) प्रकाशित की गई है।