मुंबई में लोकल ट्रेन की चपेट में आई दृष्टिहीन महिला, हुई मौत

Loading

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के शिवड़ी स्टेशन ( Sewri Sattion) पर एक दृष्टिहीन महिला (Blind Woman) की लोकल ट्रेन (Local Train) की चपेट में आने से मौत हो गई हो गई। वह ट्रेन में दो बोगियों के बीच से पटरियों पर गिर गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार हुई जब महिला और उसका पति दोनों मुंबई सीएसएमटी जाने वाली लोकल ट्रेन से शिवड़ी स्टेशन पर उतरे।

उन्होंने बताया कि महिला और उसके पति दोनों देख नहीं सकते थे। महिला भिक्षा मांगकर गुजर करती थी। उन्होंने बताया कि दंपति तेजी से एक बोगी से दूसरी बोगी में जा रहे थे तभी महिला दोनों बोगियों के बीच गिर गई। इससे पहले कोई महिला की मदद कर पाता ट्रेन चल दी और महिला पहियों के नीचे आ गई। अधिकारी ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। (एजेंसी)